logo

JSSC-CGL पेपर लीक मामल : आजसू ने निकाला मशाल जुलूस, 17 को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन 

ajsu13.jpeg

रांची
JSSC-CGL पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। आज आजसू ने राज्य के लाखों छात्रों के हित एवं अधिकार से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदेश भर में मशाल जुलूस का आयोजन किया। इस मशाल जुलूस में प्रदेश के हजारों युवाओं ने हिस्सा लेकर सरकार की युवाओं के प्रति असंवेदशीलता के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद किया। रांची जिला में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शहीद चौक होते अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। मशाल जुलूस में आजसू के सदस्यों के साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभियार्थी शामिल हुए। बता दें कि 15 फरवरी को पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सभी जिले के उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को स्मार-पत्र सौंपा जायेगा। 17 फरवरी को आजसू राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करेगी।


धनबाद में निकला मशाल जुलूस 
मशाल जुलूस को लेकर आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि जेएसएससी पेपर लीक मामला राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह मशाल जुलूस सीजीएल परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने, इस परीक्षा में हुए धांधली को लेकर विरोध कर रहे छात्रों पर प्राथमिकी को अविलंब वापस लेने, झारखंड चयन आयोग के अध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों को बर्खास्त करने और गलत तरीके से चयनित परीक्षा एजेंसी को काली सूची में डालने एवं झारखंड नकल कानून के तहत कानूनी कार्यवाई करने की मांग को लेकर रांची समेत पूरे राज्य में निकला गया है। कल हुए हस्ताक्षर अभियान में राज्य के कई छात्रों ने अपनी सहभागिता से इसे सफल बनाया था। राज्यस्तरीय मशाल जुलूस की धनबाद जिला में अगुवाई आजसू के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने की। 

कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी 
राज्यस्तरीय मशाल जुलूस में रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक राज, विनोबा भावे विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनुराग भारद्वाज देवा महतो, कोल्हान विश्वविद्यालय अध्यक्ष हेमंत पाठक धर्मराज प्रधान, सिद्दो कान्हु विश्वविद्यालय अध्यक्ष निर्मल मंडल, सभी जिलाध्यक्ष छात्रसंघ - जमाल गद्दी, दीपक दुबे, विशाल यादव, विजय महतो, फूल सिंह बड़ाईक, रविन्द्र ठाकुर, शानू कुमार, विशाल प्रजापति, अमित यादव, तनवीर हसन, विनोद रजक, जानकी महतो, सूरज कुशवाहा, तापस महतो, कुणाल किशोर ठाकुर, मुकेश कुमार, कुंदन चंद्रवंशी समेत कई लोग शामिल हुए।